राजस्थान रॉयल्स की युवा ओपनिंग जोड़ी वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल ने IPL 2026 में अपनी तूफानी बल्लेबाजी का सिलसिला गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच में भी जारी रखा। दोनों ने पहले विकेट के लिए अर्द्धशतकीय साझेदारी की। सूर्यवंशी तो 31 रन बनाकर आउट हो गए लेकिन जायसवाल ने शानदार अर्द्धशतक लगाया।
हालांकि, जायसवाल काफी खतरनाक नजर आ रहे थे और ऐसा लग रहा था कि वो अर्द्धशतक के बाद भी नहीं रुकेंगे लेकिन कगिसो रबाडा ने जायसवाल के इरादों पर पानी फेर दिया। रबाडा ने एक ऐसी गेंद डाली जिसका जायसवाल के पास कोई जवाब नहीं था। 146 से भी ज्यादा की गति से डाली गई इस गेंद पर जायसवाल पूरी तरह से चूक गए और क्लीन बोल्ड हो गए। उनके विकेट का वीडियो आप नीचे देख सकते हैं।
Kagiso Rabada Prasidh Krishna
— IndianPremierLeague (@IPL) April 4, 2026
@gujarat_titans come roaring back to thrill the home crowd
Updates https://t.co/6D02Fh0IHv#TATAIPL | #KhelBindaas | #GTvRR pic.twitter.com/WSHn8jLlFK
वहीं, अगर अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में चल रहे गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के मुकाबले की बात करें तो इस समय राजस्थान की टीम मजबूत स्थिति में नजर आ रही है। ताजा समाचार लिखे जाने तक राजस्थान ने 13 ओवर्स में 2 विकेट खोकर 134 रन बना लिए हैं और इस समय क्रीज पर कप्तान रियान पराग और ध्रुव जुरेल बल्लेबाजी कर रहे हैं।