आईपीएल 2026 में अभी तक जीता का खाता ना खोल पाने वाली कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के कप्तान अंजिक्य (Ajinkya Rahane) रहाणे को बड़ा झटका लगा है। चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के खिलाफ मंगलवार (14 अप्रैल) को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए मुकबले में धीमी ओवर-रेट के लिए जुर्माना लगाया गया है।
रहाणे पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है, क्योंकि केकेआर चेपॉक में ऋतुराज गायकवाड़ की सुपर किंग्स के खिलाफ निर्धारित ओवर-रेट बनाए रखने में नाकाम रही।
एक रिलीज़ में, आईपीएल ने कहा, "कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे पर जुर्माना लगाया गया है, क्योंकि उनकी टीम ने इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 22वें मैच में चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ धीमी ओवर-रेट बनाए रखी। क्याकों आईपीएल की आचार संहिता के अनुच्छेद 2.22 के तहत यह इस सीज़न में उनकी टीम का पहला अपराध था, जो न्यूनतम ओवर-रेट से जुड़े अपराधों से संबंधित है। इसलिए रहाणे पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया।"