RCB vs GT IPL 2026 Final: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के ऑलराउंडर क्रुणाल पांड्या (Krunal Pandya) ने रविवार (31 मई) को गुजरात टाइटंस के खिलाफ अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए आईपीएल 2026 के फाइनल में अपने कोटे के चार ओवर में 23 रन देकर 1 विकेट लिए और खतरनाक बल्लेबाज जोस बटलर को स्टंप आउट किया। इसके साथ ही उनके नाम अनोखा रिकॉर्ड दर्ज हो गया।
क्रुणाल अब आईपीएल फाइनल में एक से ज़्यादा बार स्टंप आउट करने वाले एकमात्र गेंदबाज बन गए हैं। इससे पहले उन्होंने आईपीएल 2026 के फाइनल में फाफ डु प्लेसिस को स्टंप आउट किया। उनके अलावा प्रज्ञान ओझा, एंड्रयू साइमंड्स, हरभजन सिंह, कर्ण शर्मा और रविंद्र जडेजा ने एक-एक बार आईपीएल में स्टंप आउट किया है।
क्रुणाल ने मौजूदा आईपीएल सीजन में गेंदबाजी में आरसीबी के लिए अहम योगदान दिया और 14 विकेट लिए,जिसमें 16 रन देकर 2 विकेट उनका बेस्ट प्रदर्शन रहा। बता दें कि आईपीएल 2025 के फाइनल में वह प्लेयर ऑफ द मैच रहे थे और आरसीबी को चैंपियन रन बनाने में अहम रोल निभाया था।