वुमेंस बिग बैश लीग 2024 (WBBL 2024) का 21वां मुकाबला रविवार, 10 नवंबर को होबार्ट हेरिकेंस और पर्थ स्कॉर्चर्स के बीच खेला गया था जहां साउथ अफ्रीका की पूर्व क्रिकेटर लिज़ेल ली (Lizelle Lee) ने 75 बॉल पर नाबाद 150 रन ठोककर इतिहास रच दिया। ली ने होबार्ट की तरह बैटिंग करते हुए WBBL इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर बनाया और इसी के साथ ग्रेस हैरिस का भी महारिकॉर्ड तोड़कर अपने नाम कर लिया है।
जी हां, ऐसा ही हुआ। लिज़ेल ली सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर होबार्ट के लिए ओपनिंग करनी उतरी थी औऱ यहां उन्होंने 75 बॉल पर 12 चौके और 12 छक्के ठोकते हुए 150 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 200 की स्ट्राइक रेट से रन जोड़े और महज़ चौके-छक्के की मदद से 120 रन बना डाले। गौरतलब है कि ऐसा करके उन्होंने ग्रेस हैरिस का रिकॉर्ड तोड़ा है।
दरअसल, WBBL में सबसे बड़ा निजी स्कोर बनाने का महारिकॉर्ड ग्रेस हैरिस के नाम था। उन्होंने साल 2023 में ब्रिसबेन हीट के लिए 59 बॉल पर 12 चौके और 11 छक्के ठोकते हुए नाबाद 136 रन बनाए थे। अब ये रिकॉर्ड लिज़ेल ली ने 150 रन बनाकर अपने नाम कर लिया है। इतना ही नहीं लिजे़ल ली ने एक इनिंग में 12 छक्के ठोककर वुमेंस टी20 के किसी एक मैच में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने का भी कारनामा किया है। गौरतलब है कि उनसे पहले ये रिकॉर्ड भी (11 छक्के) ग्रेस हैरिस के ही नाम था।
Lizelle Lee has broken Grace Harris' record for the highest score in WBBL history!
— Weber Women's Big Bash League (@WBBL) November 10, 2024
137* #WBBL10 pic.twitter.com/qN1h4vp07H