भारतीय क्रिकेट टीम ने अनुभवी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल (Mayank Agarwal) अब इंग्लैंड में अपना दम दिखाते नजर आएंगे। इस 35 वर्षीय बल्लेबाज ने 2026 काउंटी चैंपियनशिप सीजन के आखिरी चरण के लिए डरहम क्रिकेट क्लब के साथ करार किया है। वह टीम के लिए चार मुकाबले खेलेंगे।
मयंक अग्रवाल डरहम के लिए अपना डेब्यू नॉर्थम्पटनशायर के खिलाफ मुकाबले से करेंगे। डरहम ने यह करार ऐसे समय में किया है, जब टीम के अनुभवी बल्लेबाज डेविड बेडिंघम उपलब्ध नहीं है। बेडिंघम को साउथ अफ्रीका टीम में शामिल होने के लिए वापस बुलाया गया है।
Durham Cricket (DurhamCricket) August 31, 2026
Welcome to Durham, Mayank Agarwal.
https://t.co/6UZJleXXti#ForTheNorth pic.twitter.com/SWduD8fE0Y
डरहम फिलहाल काउंटी चैंपियनशिप के डिविजन-2 में खेल रही है और टीम की नजर प्रमोशन हासिल कर डिविजन-1 में वापसी करने पर है। सीजन के आखिरी चार मुकाबले टीम के लिए काफी अहम हैं और इसी को देखते हुए डरहम ने मयंक जैसे अनुभवी बल्लेबाज को अपने साथ जोड़ा है।