ML vs LNS Match Prediction: एमआई लंदन बनाम लंदन स्पिरिट मैच प्रेडिक्शन और पिच रिपोर्ट (ML vs LNS Match Prediction)
MI London vs London Spirit Match Prediction, The Hundred Mens 2026: द हंड्रेड 2026 टूर्नामेंट का 12वां मुकाबला एमआई लंदन और लंदन स्पिरिट के बीच बुधवार, 29 जुलाई को केनिंग्टन ओवल, लंदन में खेला जाएगा। ये मुकाबला भारतीय समय अनुसार रात 11:00 बजे से शुरू होगा।
गौरतलब है कि साल 2025 के द हंड्रेड टूर्नामेंट में इन दोनों टीमों के बीच कुल दो मुकाबले खेले गए थे जो कि दोनों ही एमआई लंदन ने जीतकर अपने नाम किए। बात करें इनके बीच हुए आखिरी मुकाबले की तो वो लंदन के केनिंग्टन ओवल स्टेडियम में ही खेला गया था जिसे MI London ने 153 रनों का लक्ष्य हासिल करके 6 विकेट से जीता। इस मुकाबले के हीरो विल जैक्स थे जिन्होंने 27 गेंदों पर 4 चौके 3 छक्के लगाकर 45 रनों की तूफानी पारी खेली थी।
ML vs LNS, The Hundred Mens 2026: मैच से जुड़ी जानकारी