IPL 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) को बेशक लगातार हार का सामना करना पड़ रहा है लेकिन उनके तेज़ गेंदबाज़ मोहम्मद शमी अपनी गेंदबाज़ी से टीम के लिए प्रदर्शन करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। मौजूदा आईपीएल सीजन में शमी शानदार लय में नजर आ रहे हैं और उन्होॆने इस लय को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ भी जारी रखा।
मैच का सबसे अहम पल तब आया जब शमी ने एक ही ओवर में दो विकेट लेकर RR की बल्लेबाज़ी लाइन-अप को पूरी तरह से हिलाकर रख दिया। ये दोहरा झटका एक ऐसे अहम मोड़ पर लगा, जिसने RR की सारी योजनाओं पर पानी फेर दिया और उनकी बल्लेबाज़ी की लय को पूरी तरह से बिगाड़ दिया। एक के बाद एक विकेट गिरने से RR अचानक बैकफ़ुट पर आ गई।
शमी को पहली सफलता तब मिली जब उन्होंने यशस्वी जायसवाल को सिर्फ़ 12 गेंदों में 22 रन बनाकर आउट कर दिया। बल्लेबाज़ की शॉर्ट-पिच गेंदों के प्रति कमज़ोरी को भांपते हुए, शमी ने एक तेज़ और सटीक बाउंसर फेंकी। जायसवाल, जो पहले ही चार चौके लगा चुके थे, गेंद को ठीक से नहीं समझ पाए और गेंद उनके बल्ले का हल्का सा किनारा लेकर विकेटकीपर के हाथों में चली गई।
in
— IndianPremierLeague (@IPL) April 22, 2026
Mohd. Shami on a roll in Lucknow
Updates https://t.co/5SaPY8wfsc#TATAIPL | #KhelBindaas | #LSGvRR | @LucknowIPL pic.twitter.com/uR610eyFPc