IPL 2022 CSK: गुरुवार को आईपीएल के 59वें मैच में मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच रोचक मुकाबला देखने को मिला। सीएसके को भले ही इस मैच में हार का सामना करना पड़ा हो लेकिन, एमएस धोनी (MS Dhoni) ने एक बार फिर से सुर्खियां बटोर लीं। मैच के दौरान धोनी से जुड़ा एक ऐसा वाक्या हुआ जिसका वीडियो फैंस के बीच काफी पसंद किया जा रहा है।
6वें ओवर की तीसरी गेंद पर सीएसके के तेज गेंदबाज सिमरजीत ने बल्लेबाज को छकाते हुए लेग साइड की दिशा में गेंद फेंकी। गेंद विकेटकीपर धोनी के पास पहुंचने से पहले कुछ हिट करके गई थी। जिसके बाद ऑनफील्ड अंपायर को निर्णय लेने में उलझन में देखा गया।
अंपायर पहले वाइड देना चाहते थे और उन्होंने वाइड देने के लिए हाथ भी फैला लिए थे लेकिन, धोनी की अपील को देखते हुए अचानक ही अंपायर ने अपना फैसला बदल दिया। बल्लेबाज हैरान था कि कैसे अंपायर ने वाइड गेंद का निर्णय देते-देते उन्हें आउट करार दे दिया।
#CSKvsMI #IPL2022 pic.twitter.com/MLzPnMpibH
— Subuhi S (@sportsgeek090) May 12, 2022