RCB vs CSK IPL 2023: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 का 24वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच बैंगलोर के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में सोमवार (17 अप्रैल) को खेला जाएगा। इस मैच में महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली आमने-सामने होंगे जिस वजह से सितारों से सजी दोनों टीमों के बीच एक घमासान मुकाबला होने की पूरी संभावना है। CSK के कप्तान MS Dhoni आरसीबी के होम ग्राउंड पर खेलना काफी पसंद करते हैं। यहां बल्लेबाज़ी करते हुए माही का प्रदर्शन ओर भी बेहतर हो जाता है।
जी हां, माही के आंकड़ें इसकी गवाही देते हैं। एमएस धोनी ने अब तक एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में 10 पारियां खेली है जिसके दौरान उनकी औसत 92.6 और स्ट्राइक रेट लगभग 180.86 का रहा है। थाला धोनी ने इस मैदान पर अब तक कुल 463 रन ठोके हैं। इतना ही नहीं, माही को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ खेलना भी काफी रास आता है। धोनी ने आरसीबी के खिलाफ 31 पारियों में 39.90 की औसत और 140.84 की स्ट्राइक रेट से कुल 838 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बैट से चार अर्धशतक निकले हैं।
