Advertisement
Advertisement
Advertisement

VIDEO : धोनी की प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद गंभीर ने शेयर किया कुत्ते के साथ वीडियो, फैंस ने काटा बवाल

25 सितंबर 2022 को एमएस धोनी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की जिसमें उन्होंने ओरियो बिस्कुट लॉन्च किया। इसके बाद बवाल इसलिए मच रहा है क्योंकि गौतम गंभीर ने भी एक वीडियो शेयर किया है।

Shubham Yadav
By Shubham Yadav September 27, 2022 • 19:43 PM
Cricket Image for VIDEO : धोनी की प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद गंभीर ने शेयर किया कुत्ते के साथ वीडियो
Cricket Image for VIDEO : धोनी की प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद गंभीर ने शेयर किया कुत्ते के साथ वीडियो (Image Source: Google)
Advertisement

25 सितंबर, 2022 के दिन भारत के पूर्व कप्तान एमएस धोनी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी जिसमें उन्होंने बिस्कुट कंपनी ओरियो का नया विज्ञापन लॉन्च किया। इस दौरान माही ने 2011 वर्ल्ड कप में जीत का क्रेडिट भी ओरियो को ही दिया। ओरियो बिस्कुट के लॉन्च के बाद सोशल मीडिया पर माही का ये ऐड काफी चल रहा था लेकिन इसके बाद पूर्व भारतीय ओपनर गौतम गंभीर ने भी एक वीडियो शेयर किया जिसको लेकर फैंस काफी बवाल मचा रहे हैं।

गंभीर द्वारा शेयर किए गए इस वीडियो में देखा जा सकता है कि उनके बच्चे और कुछ कुत्ते आपस में खेल रहे हैं। इस दौरान गंभीर की बेटी एक कुत्ते का नाम ओरियो पुकारती है और इस वीडियो में यही वो पल था जो फैंस का ध्यान अपनी ओर खींचता है। फैंस का मानना है कि गंभीर ने ये वीडियो ठीक धोनी की प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद शेयर किया है और उन्होंने धोनी के ओरियो बिस्कुट को क्रेडिट देने पर तंज कसा है।

Trending


गौतम गंभीर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, 'मेरे घर में सिर्फ दो बच्चे नहीं हैं!' एक तरफ जहां गंभीर की इस वीडियो पर हरभजन सिंह और अंकित राजपूत जैसे क्रिकेटर्स ने हार्ट के जरिए अपना कमेंट पोस्ट किया। वहीं, कुछ फैंस ने गंभीर के इस वीडियो पर कमेंट करते हुए कहा है कि उन्होंने ये वीडियो जानबूझकर डाला है ताकि वो धोनी को जवाब दे सकें।

Also Read: Live Cricket Scorecard

जबकि धोनी ने अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसी बात पर जोर दिया था कि पिछली बार 2011 में जब ओरियो बिस्कुट लॉन्च हुआ था तो टीम इंडिया ने वर्ल्ड कप जीता था ऐसे में इस साल भी वर्ल्ड कप से पहले ही ओरियो बिस्कुट लॉन्च किया जा रहा है। तो आप कनेक्शन समझ सकते हैं।


Cricket Scorecard

Advertisement