Advertisement
Advertisement
Advertisement

IPL से पहले धोनी ने शूटिंग में अज़माए हाथ, फैंस के बीच वायरल हुआ VIDEO

MS Dhoni: इस साल आईपीएल मेगा ऑक्शन (Mega Auction) होना है, जो कि 12 और 13 फरवरी को बैंगलोर में होगा।

Nishant Rawat
By Nishant Rawat February 09, 2022 • 20:22 PM
Cricket Image for IPL से पहले धोनी ने शूटिंग में अज़माए हाथ, फैंस के बीच वायरल हुआ VIDEO
Cricket Image for IPL से पहले धोनी ने शूटिंग में अज़माए हाथ, फैंस के बीच वायरल हुआ VIDEO (Image Source: Instagram)
Advertisement

MS Dhoni: इस साल आईपीएल मेगा ऑक्शन (Mega Auction) होना है, जो कि 12 और 13 फरवरी को बैंगलोर में होगा। चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के लिए इस बार भी महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) एक महत्वपूर्ण कड़ी साबित होने वाले हैं, लेकिन ऑक्शन से पहले ये खिलाड़ी क्रिकेट नहीं बल्कि दूसरे गेम्स में भी अपने हाथ अज़माते नज़र आ रहे हैं।

दरअसल महेंद्र सिंह धोनी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वो शूटिंग करते नज़र आ रहे हैं। सुमित कुमार नाम के एक इंस्टाग्राम यूजर ने धोनी का ये वीडियो अपने अकाउंट से पोस्ट किया है। जिसके कमेंट सेक्शन में धोनी के फैंस लगातार ही अपने प्यार भरे कमेंट कर रहे हैं। बता दें कि हाल ही में महेंद्र सिंह धोनी का एक वीडियो देखा गया था जिसमें वो आईपीएल से पहले बल्ला थामे प्रैक्टिस करते नज़र आ रहे थे।

Trending


ये पहला मौका नहीं है जब धोनी का कोई ऐसा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ हो, दरअसल धोनी क्रिकेट के अलाव फुटबॉल, शूटिंग और बैटमिंनट जैसे गेम खेलना भी खुब पसंद करते हैं।

Also Read: टॉप 10 लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज

मेगा ऑक्शन से पहले चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने 40 साल के महेंद्र सिंह धोनी को 12 करोड़ रुपये में रिटेन किया है। वहीं धोनी के साथ फ्रेंचाइजी ने ऑल राउंडर रविद्र जडेजा(16 करोड़), ऋतुराज गायकवाड़(6 करोड़) और मोईन अली(8 करोड़) को रिटेन किया है। धोनी की कप्तानी में चेन्नई की टीम ने चार बार आईपीएल का खिताब जीता है, ऐसे में चेन्नई इस साल अगर ये खिताब जीत जाता है तो वो मुंबई इंडियंस की बराबरी कर लेगा।


Cricket Scorecard

Advertisement