IPL 2022: मुंबई इंडियंस ने खोला जीत का खाता, राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी मात (Image Source: BCCI)
सूर्यकुमार यादव (51) के अर्धशतक और टिम डेविड (9 गेंदों पर 20 रन नाबाद) की धुंआधार पारी की वजह से यहां डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स अकादमी में शनिवार को खेले गए आईपीएल 2022 के मुकाबले में मुंबई इंडियंस (एमआई) ने राजस्थान रॉयल्स (आरआर) को पांच विकेट से हरा दिया। आईपीएल सीजन में मुंबई ने अपनी पहली जीत दर्ज की। राजस्थान ने 20 ओवरों में छह विकेट खोकर 158 रन बनाए थे। टीम की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने पर सूर्यकुमार यादव को 'प्लेयर ऑफ द मैच' का पुरस्कार दिया गया।
159 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा और ईशान किशन ने पारी की शुरुआत की। ईशान ने ट्रेंट बोल्ट के ओवर की दूसरी ही गेंद पर छक्का जड़कर अपना खाता खोला।