आईपीएल 2022 में मुंबई इंडियंस की टीम सबसे आखिरी 10वें पायदान पर रही थी। पिछले सीजन में इस टीम के खराब प्रदर्शन में बल्लेबाजों की अहम भूमिका थी। खासकर विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन से जो उम्मीदें थी वो उन पर खरे नहीं उतरे थे। इस बार एक नया सीज़न है और ईशान किशन से नई उम्मीदें हैं लेकिन ये उम्मीदें पूरी होंगी या नहीं ये आने वाले कुछ दिनों में पता चल जाएगा।
फिलहाल ईशान किशन नेट्स में जमकर पसीना बहा रहे हैं और नेट सेशन में उनके बल्ले से कुछ अलग तरह के शॉट भी देखने को मिल रहे हैं। मुंबई इंडियंस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है जिसमें किशन को बल्लेबाजी करते हुए देखा जा सकता है। इस वीडियो में किशन अलग-अलग तरह के शॉट्स ट्राई करते हैं और बाद में बल्लेबाजी कोच कीरोन पोलार्ड से बातचीत करते भी दिखते हैं।
मुंबई द्वारा शेयर किए गए इस वीडियो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं और फैंस आगामी आईपीएल में उनके बल्ले से रनों की आतिशबाजी भी देखना चाहते हैं। इस सीजन में अगर मुंबई को अच्छा करना है तो काफी कुछ ईशान किशन और सूर्यकुमार यादव पर निर्भर करेगा। इसके अलावा कप्तान रोहित शर्मा के बल्ले से भी रन निकलने जरूरी होंगे।
Good to be
— Mumbai Indians (@mipaltan) March 28, 2023
Ishan चा पहिला session back with the team #OneFamily #MumbaiMeriJaan #MumbaiIndians #IPL2023 #TATAIPL @ishankishan51 MI TV pic.twitter.com/VfmQGlriWs