Advertisement
Advertisement
Advertisement

जर्गेनसेन बने न्यूजीलैंड के गेंदबाजी कोच

वेलिंग्टन, 17 फरवरी | बांग्लादेश क्रिकेट टीम के पूर्व कोच शेन जर्गेनसेन को आगामी टी-20 विश्व कप के लिए न्यूजीलैंड टीम का गेंदबाजी कोच नियुक्त किया गया। वह इंग्लैंड के दमित्रि मास्करेन्हास का स्थान लेंगे। मास्केरन्हास का कीवी टीम के

Advertisement
जर्गेनसेन बने न्यूजीलैंड के गेंदबाजी कोच
जर्गेनसेन बने न्यूजीलैंड के गेंदबाजी कोच ()
Saurabh Sharma
By Saurabh Sharma
Feb 17, 2016 • 07:21 PM

वेलिंग्टन, 17 फरवरी | बांग्लादेश क्रिकेट टीम के पूर्व कोच शेन जर्गेनसेन को आगामी टी-20 विश्व कप के लिए न्यूजीलैंड टीम का गेंदबाजी कोच नियुक्त किया गया। वह इंग्लैंड के दमित्रि मास्करेन्हास का स्थान लेंगे।

Saurabh Sharma
By Saurabh Sharma
February 17, 2016 • 07:21 PM

मास्केरन्हास का कीवी टीम के साथ अनुबंध खत्म हो रहा है। जर्गेनसेन इससे पहले 2008 से 2010 तक किवी टीम के कोच रह चुके हैं। वह भारतीय उपमहाद्वीप की परिस्थितियों से अच्छी तरह वाकिफ हैं जिसका फायदा किवी टीम मार्च में भारत में होने वाले टी-20 विश्व कप में उठाना चाहेगी।

न्यूजीलैंड के क्रिकेट प्रमुख लिंडसे क्रोकर ने कहा, "उनका भारतीय उपमहाद्वीप में गेंदबाजों के साथ काम करने का अनुभव आगामी टी-20 विश्व कप में टीम के लिए मददगार साबित होगा।" टीम का कोच बनाए जाने पर जर्गेनसेन ने कहा, "मैंने पहले भी टीम के साथ काम किया है। उसके बाद से टीम ने काफी सफलता हासिल की है जो काबिलेतारीफ है।

Trending

एजेंसी

Advertisement

TAGS
Advertisement