पाकिस्तान के विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान अमेरिका जाने के बाद से ही लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। इस समय उनका एक वीडियो काफी चर्चा का विषय बना हुआ है जिसमें वो बोस्टन की सड़कों पर नमाज पढ़ते हुए नजर आ रहे हैं। रिजवान की इस वीडियो पर कुछ फैंस उनकी तारीफ भी कर रहे हैं जबकि कुछ उनकी आलोचना कर रहे हैं।
दरअसल, इस समय रिजवान पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के कप्तान बाबर आज़म के साथ हार्वर्ड बिजनेस स्कूल के कार्यकारी शिक्षा कार्यक्रम के लिए अमेरिकी शहर में हैं। हार्वर्ड से उनकी और बाबर की कई तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही थी लेकिन अब रिजवान के इस वीडियो ने तो सोशल मीडिया पर तूफान ही ला दिया है। इस वीडियो में रिजवान अपनी कार को एक तरफ खड़ी करके सड़क पर ही नमाज़ अदा करते हुए दिख रहे हैं।
रिजवान की इस वीडियो पर अमेरिका से ज्यादा भारत और पाकिस्तान से रिएक्शन आ रहे हैं। इस वीडियो को आप नीचे देख सकते हैं। वहीं, इस घटना से पहले मोहम्मद रिजवान ने भारतीय फैंस को अपना दीवाना तब बना लिया जब उन्होंने ओडिशा ट्रेन दुर्घटना में प्रभावित लोगों के लिए अपनी प्रार्थनाएं व्यक्त कीं।
Mohammad Rizwan stopped his car and offered namaz on the street in US
— Farid Khan (@_FaridKhan) June 6, 2023
Ma Shaa Allah pic.twitter.com/2FDpXjEcQv