Odisha Train Accident: ओडिशा के बालासोर जिले में हुए भयानक ट्रेन एक्सिडेंट ने पूरे देश को हिला डाला। शुक्रवार (2 मई) शाम को कोरोमंडल एक्सप्रेस और बेंगलुरु-हावड़ा एक्सप्रेस ट्रेन पटरी से उतर गई और एक मालगाड़ी से टकरा गई। इस भयानक टक्कर के चलते रेलगाड़ियों के तो परखच्चे उड़े ही साथ ही साथ ही सैंकड़ों जानें भी चली गई।
इस दर्दनाक घटना के बाद दुनियाभर से भारत को भरपूर समर्थन मिल रहा है। वहीं, अब इसी कड़ी में पाकिस्तान के स्टार क्रिकेटर मोहम्मद रिजवान ने भी रिएक्ट किया है। रिजवान ने इस दर्दनाक घटना पर रिएक्ट करते हुए कहा है कि उनका दिल और प्रार्थना भारत में हुई रेल दुर्घटना से प्रभावित लोगों के साथ है। पाकिस्तानी क्रिकेटर द्वारा ऐसे ट्वीट को देखकर भारतीय फैंस काफी खुश हुए और उन्होंने रिजवान की तारीफ भी की।
अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से ट्वीट करते हुए रिजवान ने लिखा, 'मानव जीवन का नुकसान हमेशा दर्दनाक होता है क्योंकि हम सभी एक इंसान हैं। मेरा हृदय और प्रार्थना भारत में रेल दुर्घटना से प्रभावित लोगों के साथ है।'
Loss of human lives is always painful as we are all one ummah. My heart and prayers goes to the people affected by the train accident in India. pic.twitter.com/8Rsq2TSEoD
— Muhammad Rizwan (@iMRizwanPak) June 4, 2023