Gujarat Titans Probable Playing XI Vs RR: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (IPL 2026) का 52वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस (RR vs GT) के बीच शनिवार, 09 मई को सवाई मानसिंह स्टेडियम, जयपुर में खेला जाएगा। तो आइए आज इस खास आर्टिकल के जरिए हम आपको बताते हैं कि इस मुकाबले के लिए गुजरात टाइटंस की संभावित प्लेइंग इलेवन कैसी हो सकती है।
मानव सुथार का कट सकता है पत्ता: गुजरात टाइटंस के बॉलिंग ऑलराउंडर मानव सुथार खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं। साल 2026 के IPL में उन्होंने GT के लिए अब तक 4 मैचों में सिर्फ 2 विकेट चटकाए हैं। इस दौरान उन्होंने 6 ओवर गेंदबाज़ी की और 11.33 की इकोनॉमी से 68 रन लुटाए। यही वज़ह है गुजरात की प्लेइंग इलेवन में उनकी जगह खतरे में दिख रही है।
प्रसिद्ध कृष्णा को मिल सकता है मौका: गुजरात टाइटंस की टीम अपने प्लेइंग कॉम्बिनेशन को मजबूत करने के लिए अब 30 साल के अनुभवी तेज गेंदबाज़ प्रसिद्ध कृष्णा को XI में जगह दे सकती है। इस दाएं हाथ के तेज गेंदबाज़ ने IPL के मौजूदा सीजन में 7 मैचों में 12 विकेट झटके हैं। हालांकि इस दौरान वो थोड़ा महंगे साबित हुए और उन्होंने 10.34 की इकोनॉमी से रन खर्चे।