Advertisement

17 साल के पृथ्वी शॉ मुंबई की रणजी टीम में शामिल, सेमीफाइनल में तमिलनाडु खिलाफ मैदान पर उतरेगें

मुंबई, 29 दिसम्बर। मौजूदा चैम्पियन मुंबई ने तमिलनाडु के खिलाफ होने वाले रणजी ट्रॉफी के सेमीफाइनल मैच के लिए बुधवार को टीम की घोषणा कर दी। मुंबई की टीम में पृथ्वी शॉ को शामिल किया गया है। पृथ्वी को पहली बार

Saurabh Sharma
By Saurabh Sharma December 29, 2016 • 00:38 AM
17 साल के पृथ्वी शॉ मुंबई की रणजी टीम में शामिल, सेमीफाइनल में तमिलनाडु खिलाफ
17 साल के पृथ्वी शॉ मुंबई की रणजी टीम में शामिल, सेमीफाइनल में तमिलनाडु खिलाफ ()
Advertisement

मुंबई, 29 दिसम्बर। मौजूदा चैम्पियन मुंबई ने तमिलनाडु के खिलाफ होने वाले रणजी ट्रॉफी के सेमीफाइनल मैच के लिए बुधवार को टीम की घोषणा कर दी। मुंबई की टीम में पृथ्वी शॉ को शामिल किया गया है। पृथ्वी को पहली बार मुंबई की रणजी टीम में जगह मिली है। मुंबई और तमिलनाडु के बीच सेमीफाइनल मैच एक जनवरी से राजकोट में खेला जाएगा। 17 साल के पृथ्वी टीम में केविन एलमेडा की जगह चुने गए हैं। हैदराबाद के खिलाफ खेले गए क्वार्टर फाइनल मैच में खेलने वाली मुंबई टीम में इसके अलावा कोई और बदलाव नहीं किया गया है।

इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में एमएस धोनी कराएगें शिखर धवन की वापसी..

केविन हैदराबाद के खिलाफ टीम में चुने गए थे और यह उनका इस सत्र का पहला मैच था, लेकिन वह इस मौके का फायदा नहीं उठा सके। उन्होंने दूसरी पारी के दौरान कुछ कैच भी छोड़े जो उनके विपरीत गया। पृथ्वी इसी महीने अंडर-19 एशिया कप जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा भी थे। उन्होंने एशिया कप के पांच मैचों में 191 रन बनाए, जिसमें उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 89 रनों का था।

Trending


कानपुर में खेली जाने वाले पहले पहले टी- 20 मैच को लेकर आई बुरी खबर, हो सकता है मैच रद्द

पृथ्वी नवंबर 2013 में सुर्खियों में तब आए थे, जब उन्होंने हैरिस शील्ड टूर्नामेंट में सेंट फ्रांसिस के खिलाफ रिजवी स्प्रिंगफील्ड की ओर से खेलते हुए 330 गेंदों में 546 रन बना डाले थे। उन्होंने इस पारी में 85 चौके तथा पांच छक्के लगाए थे। पृथ्वी को मुंबई के कई बड़े नामों के चोटिल होने का फायदा भी मिला है। उसके नियमित सलामी बल्लेबाज अखिल हेरवाडकर से लेकर तेज गेंदबाज धवल कुलकर्णी और भारतीय टीम के सदस्य अंजिक्य रहाणे और रोहित शर्मा चोटिल हैं।

BREAKING: अनुष्का और कोहली करेंगे सगाई, 2 से 3 दिन में यहां पर करने वाले हैं सगाई

मुंबई टीम : आदित्य तारे (कप्तान/विकेटकीपर), प्रफुल्ल वाघेला, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, सिद्धेश लाड, शार्दुल ठाकुर, अभिषेक नायर, बलविंदर सिंह संधु, तुषार देशपांडे, रोस्टन डियास, सोफियान शेख, विजय गोहिल, अक्षय गिराप, एकनाथ केर्कर, पृथ्वी शॉ।


Cricket Scorecard

Advertisement
TAGS