गुजरात टाइटंस (GT) ने बुधवार (8 अप्रैल) को दिल्ली के अरूण जेटली स्टेडियम में रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स (DC) को सिर्फ़ 1 रन से हराकर टूर्नामेंट में अपनी पहली जीत हासिल कर ली। मैच की आखिरी गेंद पर दिल्ली को जीत के लिए 2 रन चाहिए थे,लेकिन गुजरात के विकेटकीपर जोस बटलर ज़बरदस्त डायरेक्ट हिट से अपनी टीम को जीत दिला दी।
हालांकि, इस मैच का टर्निंग पॉइंट रहा मैच के आखिरी ओवर की पांचवीं गेंद पर डेविड मिलर का सिंगल ना लेना। मिलर की इस बड़ी गलती के लिए उन्हें सोशल मीडिया पर भी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है और इसी कड़ी में पूर्व भारतीय क्रिकेटर आर अश्विन ने भी डेविड मिलर की आलोचना करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। अश्विन ने कहा कि जो मिलर ने किया वो पागलपन था।
अश्विन ने विमल कुमार के साथ बातचीत के दौरान यूट्यूब चैनल पर कहा, "मैं सोच रहा था कि डेविड मिलर कर क्या रहे हैं। अगर मैं कुलदीप की जगह होता, तो मैं सचमुच उन्हें धक्का देकर दूसरी तरफ़ भगा देता और खुद दौड़ पड़ता! मुझे ये बिल्कुल समझ नहीं आ रहा। ये मेरी समझ से बाहर है, ये तो पागलपन है।"
Ashwin Furious Over Miller: "It's Just Bonkers"
— (@AKCricTalks) April 9, 2026
Ashwin: "I was thinking about what David Miller was doing. If I were Kuldeep, I would have literally pushed him to the other end and run! I just can't understand it; it’s beyond me, it’s bonkers."
- When you need four or six… pic.twitter.com/3Qvr0mo9gl