WEF vs MIL Match Report: द हंड्रेड 2026 (The Hundred 2026) का छठा मुकाबला बीते शनिवार, 25 जुलाई को कार्डिफ के सोफिया गार्डन्स स्टेडियम में खेला गया था जहां वेल्श फायर (Welsh Fire) ने 167 रन डिफेंड करके एमआई लंदन (MI London) को 15 रनों से मात दी। इस मुकाबले के हीरो रचिन रविंद्र (Rachin Ravindra) रहे जिन्होंने 44 गेंदों पर 7 चौके और 7 छक्के लगाकर 98 रन ठोके और एक विकेट भी चटकाया। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया गया है।
कार्डिफ के मैदान पर MI London ने टॉस जीतकर वेल्श फायर को पहले बल्लेबाज़ी करने का न्योता दिया था जिन्होंने अपनी पारी की 100 गेंदों पर 5 विकेट खोकर 167 रन बनाए। उनके लिए रचिन रविंद्र रविंद्र ने 222.73 की स्ट्राइक रेट से 98 रन ठोके और जो रूट ने 26 गेंदों पर 29 रनों की पारी खेली। फिल साल्ट (11 गेंदों पर 06 रन), मैथ्यू शॉर्ट (09 गेंदों पर 08 रन), जॉर्डन कॉक्स (09 गेंदों पर नाबाद 17 रन) और मार्को यानसेन (02 गेंदों पर 04 रन) ने भी टीम के लिए कुछ अहम रनों का योगदान किया।
बात करें एमआई लंदन के गेंदबाज़ों की तो ट्रेंट बोल्ट ने सबसे अच्छी गेंदबाज़ी की और 20 गैंदों पर 16 रन देकर 1 विकेट लिया। उनके अलावाल रिचर्ड ग्लीसन, टॉम करन और राशिद खान ने भी एक-एक विकेट झटका।