Advertisement
Advertisement
Advertisement

परिवार के साथ समय बिताने के बाद ट्रेनिंग पर लौटे रहाणे

29 अक्टूबर। भारतीय टेस्ट उपकप्तान अजिंक्य रहाणे परिवार के साथ समय बिताने के बाद ट्रेनिंग पर लौट आए हैं। 31 वर्षीय रहाणे ने कुछ समय के लिए खेल से ब्रेक लिया था क्योंकि वह दूसरी बार पिता बने थे। उनकी पत्नी

Vishal Bhagat
By Vishal Bhagat October 29, 2019 • 18:29 PM
परिवार के साथ समय बिताने के बाद ट्रेनिंग पर लौटे रहाणे Images
परिवार के साथ समय बिताने के बाद ट्रेनिंग पर लौटे रहाणे Images (twitter)
Advertisement

29 अक्टूबर। भारतीय टेस्ट उपकप्तान अजिंक्य रहाणे परिवार के साथ समय बिताने के बाद ट्रेनिंग पर लौट आए हैं। 31 वर्षीय रहाणे ने कुछ समय के लिए खेल से ब्रेक लिया था क्योंकि वह दूसरी बार पिता बने थे। उनकी पत्नी राधिका ने अक्टूबर के पहले सप्ताह में बच्चे को जन्म दिया था। उन्होंने सात अक्टूबर को अपने परिवार के साथ एक फोटो भी पोस्ट की थी, जिसके बाद पूर्व क्रिकेटरों ने उन्हें बधाई दी थी।

रहाणे ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने कहा, "परिवार के साथ महत्वपूर्ण समय बिताने के बाद अब वापस काम की ओर लौटने का समय है।"

Trending


उन्होंने हाल में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में चार पारियों में एक शतक की मदद से 216 रन बनाए थे। टेस्ट में घर में तीन साल बाद उनका यह पहला शतक था। भारतीय टेस्ट उपकप्तान अब 14 नवंबर से बांग्लादेश के खिलाफ शुरू होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज में खेलते नजर आएंगे।


Cricket Scorecard

Advertisement