Rahul Tripathi vs Lockie Ferguson: न्यूजीलैंड के खिलाफ अहमदाबाद में खेले जा रहे तीसरे और निर्णायक टी-20 मैच में हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया लेकिन जब ओपनर ईशान किशन सिर्फ 1 रन बनाकर आउट हो गए तो उनका ये फैसला गलत साबित होता हुआ दिख रहा था लेकिन इसके बाद शुभमन गिल और राहुल त्रिपाठी ने कीवी गेंदबाज़ों की ऐसी कुटाई की जिसे हर कोई बस देखता रह गया।
इस दौरान त्रिपाठी 46 रन बनाकर आउट हुए लेकिन इस 46 रन की पारी में उन्होंने कई गज़ब के शॉट खेले और उन्हीं कुछ शॉट्स में से एक शॉट था जब उन्होंने कीवी तेज़ गेंदबाज़ लॉकी फर्ग्यूसन की 148 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली गेंद पर डीप फाइन लेग के ऊपर से छक्का मार दिया। उनका ये छक्का इतना अद्भुत था कि हर कोई इसे शेयर करने लगा।
इस छक्के का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है और फैंस इसे काफी पसंद भी कर रहे हैं। जिस तरह से त्रिपाठी ने ऑफ स्टंप के बाहर आकर डीप फाइन लेग के ऊपर से छक्का मारा उसने फैंस को सूर्यकुमार यादव की याद दिला दी। इस छक्के के अलावा भी त्रिपाठी ने कुछ कमाल के शॉट्स खेले जो काफी मनमोहक थे। आउट होने से पहले राहुल त्रिपाठी ने सिर्फ 22 गेंदों में 44 रनों की पारी खेली। उनकी इस पारी में 4 स्टाइलिश चौके और 3 बड़े छक्के देखने को मिले।
148 kmph by Ferguson and Rahul Tripathi played a crazy shot. #INDVsNZT20 pic.twitter.com/KZIpyDjZkX
— Adarsh patil (@adarshpatil1718) February 1, 2023