IPL 2026 Qualifier 1, Royal Challengers Bengaluru vs Gujarat Titans: आईपीएल 2026 के क्वालीफायर-1 मुकाबले में RCB के बल्लेबाजों ने गुजरात टाइटंस के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की। विराट कोहली और वेंकटेश अय्यर ने तेज शुरुआत दी, जबकि कप्तान रजत पाटीदार ने विस्फोटक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 93 रन ठोक डाले।
आईपीएल 2026 का क्वालीफायर-1 मुकाबला मंगलवार (26 मई) को धर्मशाला के HPCA स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा है। इस अहम मुकाबले में गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।
पहले बल्लेबाजी करने उतरी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को विराट कोहली और तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए वेंकटेश अय्यर ने शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों बल्लेबाजों ने दूसरे विकेट के लिए 38 गेंदों में 72 रन की तेज साझेदारी की। वेंकटेश अय्यर ने 19 गेंदों में 30 रन बनाए, जबकि विराट कोहली ने 25 गेंदों में 43 रन की आक्रामक पारी खेली।