MS Dhoni IPL: चेन्नई सुपर किंग्स की रीढ़ एमएस धोनी (MS Dhoni) ने इस बात की पुष्टि कर दी है कि वो अगले साल आईपीएल में खेलेंगे। धोनी ने कहा है कि ऐसा नहीं करना उस शहर के लिए अनुचित होगा जिसपर फ्रेंचाइजी का नाम रखा गया है। धोनी अगले सीजन चैन्नई के चेपॉक के मैदान पर गरजते हुए नजर आएंगे इस बात को जानकर ही फैंस के दिलो में उत्साह है।
रवींद्र जडेजा के सीजन के बीच में ही सीएसके की कप्तानी छोड़ देने के बाद चेन्नई के कप्तान के रूप में धोनी ने दोबारा वापसी की थी। धोनी ने आईपीएल 2022 के 14 मैचों में 232 रन बनाए, जिसमें मुंबई इंडियंस के खिलाफ उनके 28 रनों की पारी को कोई नहीं भुला सकता। धोनी ने मैच की आखिरी गेंद पर जयदेव उनादकट को चौका लगाकर टीम को जीत दिलाई थी।
चेन्नई के फैंस धोनी के इस फैसले से खुश हैं वहीं भारत के पूर्व हेड कोच रवि शास्त्री ने धोनी के फिटनेस स्तर को रेखांकित करते हुए कहा है कि फिटनेस ही है जो उन्हें आगे बढ़ने में मदद करता है। शास्त्री ने धोनी के दो महीने के विश्राम के बारे में भी बात की, जिसने उन्हें अपनी पैरामिलेटरी रेजिमेंट की सेवा करते देखा गया था।
