आईपीएल 2023 के आठवें मैच में राजस्थान रॉयल्स के गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) पंजाब किंग्स के कप्तान शिखर धवन (Shikhar Dhawan) के खिलाफ मांकडिंग करते हुए नजर आये। ये घटना छठे ओवर में देखने को मिली। हालांकि उन्होंने नॉन स्ट्राइकर एंड पर खड़े पंजाब के कप्तान को रन आउट नहीं किया। इससे पहले भी अश्विन कई बार मांकडिंग कर चुके हैं। अश्विन ने आईपीएल 2023 में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 'मांकडिंग' किया था।
आपको बता दे कि अश्विन छठे ओवर की तीसरी गेंद डालने जा रहे थे लेकिन उन्होंने देखा कि नॉन स्ट्राइकर एंड पर खड़े शिखर थोड़ा आगे निकल गए है और उन्होंने गेंद नहीं डाली। वो चाहते तो पंजाब के कप्तान को रन आउट कर सकते थे लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया, उन्होंने शिखर धवन को चेतावनी देकर छोड़ दिया। वहीं जब उन्होंने आईपीएल में जोस बटलर को मांकडिंग के जरिये रन आउट किया था, उस मामलें ने काफी सुर्खिया बटोरी थी। उस समय अश्विन किंग्स इलेवन पंजाब ( अब पंजाब किंग्स) के कप्तान थे और बटलर राजस्थान टीम का हिस्सा थे। अब दोनों एक ही टीम राजस्थान से खेल रहे है।
Ravichandran Ashwin warned to mankad (run-out) Shikhar Dhawan at non-striker's end#RRvPBKS #RRvsPBKS #PBKSvsRR #PBKSvRR pic.twitter.com/fMEmNeApaD
— Gurkanwal Singh (@00gurkanwal00) April 5, 2023
राजस्थान के कप्तान संजू सैमसन ने टॉस जीतने के बाद कहा कि, "हम यहां गेंदबाजी करना चाहेंगे। कुछ ओस की उम्मीद। हम इस मौके का इस्तेमाल पहले गेंदबाजी करने के लिए करेंगे। फ्रेंचाइजी द्वारा यह एक महान विचार है। यह पसंद है। खिलाड़ी परिस्थितियों के आदि हो गए हैं। हम पुरानी प्लेइंग इलेवन के साथ ही खेलेंगे। जायसवाल और पराग ने अनुभवी खिलाड़ियों से काफी कुछ सीखा है।"
Ash warning Gabbar and Jos going "I've seen this movie before" in his head - it's all happening at Barsapara
— JioCinema (@JioCinema) April 5, 2023
Stream #RRvPBKS LIVE & FREE NOW with #IPLonJioCinema - across all telecom operators #TATAIPL #IPL2023 | @ashwinravi99 @josbuttler pic.twitter.com/M5dChwgARd