ईडन गार्डन्स में खेले जा रहे भारत–साउथ अफ्रीका टेस्ट के दौरान रवींद्र जडेजा ने ऐसी जादुई गेंद डाली जिसने बल्लेबाज़ ट्रिस्टन स्टब्स को बिल्कुल हक्का-बक्का कर दिया। बाएं हाथ के इस स्पिनर ने एक ऐसी गेंद डाली जिसने भारत को स्टब्स के रूप में बड़ा विकेट मिल गया। जडेजा ने डिलीवरी से ठीक पहले अपने क्रीज एंगल में हल्का-सा बदलाव किया और ये भारत के काम आ गया।
स्टब्स एक पल के लिए असमंजस में थे कि गेंद टर्न करेगी या सीधी रहेगी और यही झिझक उनके लिए घातक साबित हुई। जैसे ही उन्होंने बल्ला आगे बढ़ाया, गेंद ने बाहरी किनारा खोज लिया और सीधा ऑफ स्टंप पर जा लगी। आउट होने के बाद उनकी हैरानी साफ झलक रही थी, मानो समझ ही न पाए हों कि वास्तव में हुआ क्या है। स्टब्स के विकेट का वीडियो आप नीचे देख सकते हैं।
इस मैच की बात करें तो भारत के खिलाफ कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन के अंत पर साउथ अफ्रीका ने दूसरी पारी में 7 विकेट के नुकसान पर 93 रन बना लिए हैं। पहली पारी में पिछड़ने के बाद साउथ अफ्रीका की कुल बढ़त 63 रन हो गई है। दिन के अंत पर कप्तान टेम्बा बावुमा 78 गेंदों में 29 रन और कॉर्बिन बॉश 1 रन बनाकर नाबाद रहे। साउथ अफ्रीका की टीम ने आखिरी सत्र में 6 विकेट गवाए। पवेलियन लौटने वाले सात खिलाड़ियों से तीन दहाईं के आंकड़े तक भी नहीं पहुंच पाए।
ಇವರೇ ನೋಡಿ Sir Jadeja!
— Star Sports Kannada (@StarSportsKan) November 15, 2025
ಇಂದಿನ ಪಂದ್ಯದಲ್ಲಿ Ravindra Jadeja 5-fer ಪಡೆಯುವ ಎಲ್ಲಾ ಅವಕಾಶಗಳಿವೆ.
ವೀಕ್ಷಿಸಿ | #INDvSA 1st Test | DAY 2 | LIVE NOW | ನಿಮ್ಮ Star Sports 2 ಕನ್ನಡ & JioHotstar ನಲ್ಲಿ.#TeamIndia pic.twitter.com/31HoAGSTjH