Ravindra Jadeja Century: रणजी ट्रॉफी 2026-27 (Ranji Trophy 2026-27) के 9वें मुकाबले में सौराष्ट्र और छत्तीसगढ़ टीम (Saurashtra vs Chhattisgarh) की भिड़ंत हो रही है। ये मुकाबला सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जा रहा है जहां खेल के दूसरे दिन सोमवार, 12 अक्टूबर को रविंद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) ने शानदार सेंचुरी पूरी की।
जडेजा ने लगाया 16वीं फर्स्ट क्लास सेंचुरी: रविंद्र जडेजा टीम इंडिया के दिग्गज क्रिकेटरों में गिने जाते हैं। उन्होंने न्यूजीलैंड टूर से पहले खुद के फॉर्म में होने के सबूत दे दिए हैं। उन्होंने छत्तीसगढ़ के सामने 209 गेंदों पर 7 चौके लगाकर शतक लगाकर 102 रन बनाए हैं। ये रविंद्र जडेजा के फर्स्ट क्लास करियर का 16वां शतक है।
जैसा कि हमने आपको पहले ही बताया 37 वर्षीय रविंद्र जडेजा भारतीय के एक दिग्गज खिलाड़ी हैं। उन्होंने देश के लिए 91 टेस्ट, 212 वनडे और 74 टी20 खेले हैं। बात करें जडेजा के टेस्ट करियर की तो उन्होंने 91 मैचों में भारत के लिए 4160 रन बनाए और 356 विकेट लिए। वो इंटरनेशनल लेवल पर 6 टेस्ट शतक भी लगा चुके हैं।