Most Sixes In An IPL Season: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के तेज गेदंबाज मोहम्मद सिराज (Mohammed Siraj) ने शुक्रवार (27 मई) को राजस्थान रॉयल्स (RR) के खिलाफ हुए मुकाबले में एक शर्मनाक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। सिराज को सिर्फ दो ओवर ही डालने का मौका मिला, जिसमें उन्होंने 31 रन लुटा दिए। इस दौरान उनके खिलाफ यशस्वी जायसवाल ने दो और जोस बटलर ने एक छक्का जड़ा।
सिराज एक आईपीएल सीजन में सबसे ज्यादा छक्के खाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। इस मुकाबले को मिलाकर सिराज ने इस सीज़न कुल 31 छक्के खाए जो कि एक सीज़न में किसी गेंदबाज़ द्वारा खाए गए सबसे अधिक छक्कों का रिकॉर्ड है।
इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर आरसीबी के ही वानिंदु हसरंगा है, जिन्होंने इस सीजन 30 छक्के खाए हैं। हालांकि उन्होंने 26 विकेट भी चटकाए हैं। तीसरे नंबर पर चेन्नई सुपर किंग्स के ऑलराउंडर ड्वेन ब्रावो हैं। उन्होंने 2018 के सीज़न में 29 छक्के खाए थे।