Cricket Image for Rcb Star Harshal Patel Leaves Bio Bubble After Sister Death (Harshal Patel)
Harshal Patel Sister: RCB के स्टार खिलाड़ी हर्षल पटेल पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मुंबई इंडियंस के खिलाफ रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की जीत में अहम योगदान निभाने वाले हर्षल पटेल को मैच के बाद बहन के मौत की खबर मिली। इस खबर को सुनने के बाद IPL छोड़ हर्षल पटेल को आनन-फानन में सीधा घर के लिए रवाना होना पड़ा।
हर्षल पटेल की बहन की तबियत काफी टाइम से खराब चल रही थी और उनकी हालत काफी नाजुक थी। हर्षल पटेल को जैसे ही पता चला कि उनकी बहन अब इस दुनिया में नहीं रहीं वैसे ही उन्होंने बायो बबल छोड़कर अपने घर जाने का फैसला किया। इस दुख की घड़ी में RCB मैनेजमेंट ने उनके घर जाने का इंतजाम किया।
