IPL 2022 का दूसरा क्वालीफायर मुकाबला राजस्थान रॉयल्स ने आरसीबी को 7 विकेट से हराकर अपने नाम कर लिया है। इस मैच में जोस बटलर टीम के हीरो रहे। बटलर ने आरसीबी के गेंदबाज़ों के खिलाफ तूफानी अंदाज में बल्लेबाज़ी की और करो या मरो के मैच में शतक जड़ दिया। बटलर की शतकीय पारी के दम पर राजस्थान ने आरसीबी को हराकर फाइनल का टिकट पक्का कर लिया है।
इस मैच में बटलर ने एक बार फिर टीम के लिए रन बनाने की जिम्मेदारी उठाई और लगभग अकेले अपने दम पर ही मैच राजस्थान को जीता दिया। बटलर ने अपनी पारी के दौरान 60 गेंदों पर 10 चौके और 6 छक्के जड़ते हुए 106 रन बनाए। इस दौरान बटलर का स्टाइकरेट लगभग 176 का रहा। इस इंग्लिश बल्लेबाज़ की विस्फोटक पारी देखकर फैंस एक बार फिर उनके मुरीद हो गए है और अब लगातार ही उनकी तारीफ में मज़ेदार मीम शेयर कर रहे हैं।
बता दें कि जोस बटलर ने आरसीबी के खिलाफ सेंचुरी बनाकर इस सीज़न की चौथी सेंचुरी पूरी कर ली है। अब वह विराट कोहली के सेंचुरी के रिकॉर्ड से महज़ एक शतक दूर हैं। अगर ये इंग्लिश बल्लेबाज़ गुजरात टाइटंस के खिलाफ भी फाइनल मुकाबले में शतक लगा देता है तो वह विराट कोहली के एक सीज़न में लगाए गए 4 शतकों के रिकॉर्ड को तोड़ देंगे। लेकिन बटलर को कोहली के एक सीज़न में बनाए गए सबसे ज्यादा रन 9973) के रिकॉर्ड से आगे निकलने के लिए फाइनल में 150 रन बनाने होंंगे।
#RCBvsRR pic.twitter.com/tCwASNn53M
— (@jadejamayur010) May 27, 2022
Rcb bowlers to Jos buttler and Jaiswal #RCBvsRR #RCBvsRR pic.twitter.com/t2G2D0s0oy
— RCB (@rcbeliever) May 27, 2022
Jos Buttler today! pic.twitter.com/ijS6RVTuw2
— Abhishek Tripathi (@abhithecomic) May 27, 2022
#RRvsRCB
— Hanish singh (@hanishsingh276) May 27, 2022
Jos Buttler to #RCB pic.twitter.com/7yxrVpvSg8
#RRvsRCB
— Sumit Kumar (@sumit_k6497) May 27, 2022
Jos Buttler : pic.twitter.com/Te1nUES4p5