Advertisement
Advertisement
Advertisement

'अगर नीरज चोपड़ा ने गोल्ड जीता तो 100089 रु का ईनाम दूंगा', ऋषभ पंत का जैवलिन थ्रो फाइनल से पहले बड़ा ऐलान

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज़ ऋषभ पंत ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से एक पोस्ट करके फैंस के बीच खलबली मचा दी है। कुछ फैंस का मानना है कि उनका अकाउंट हैक हो गया है।

Advertisement
'अगर नीरज चोपड़ा ने गोल्ड जीता तो 100089 रु का ईनाम दूंगा', ऋषभ पंत का जैवलिन थ्रो फाइनल से पहले बड़
'अगर नीरज चोपड़ा ने गोल्ड जीता तो 100089 रु का ईनाम दूंगा', ऋषभ पंत का जैवलिन थ्रो फाइनल से पहले बड़ (Image Source: Google)
Shubham Yadav
By Shubham Yadav
Aug 07, 2024 • 12:10 PM

भारत के 'गोल्डन बॉय' नीरज चोपड़ा पेरिस ओलंपिक 2024 में पुरुषों के जैवलिन थ्रो (भाला फेंक) प्रतियोगिता के फाइनल में पहुंच गए हैं। मंगलवार को उन्होंने 89.34 मीटर की लंबी थ्रो के साथ फाइनल का टिकट हासिल किया। नीरज ने टोक्यो में हासिल किए गए 89.94 मीटर के बाद अपने करियर का दूसरा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दर्ज किया। अब हर भारतीय यही दुआ कर रहा है कि वो फाइनल भी अपने नाम करके भारत को इस ओलंपिक में पहला गोल्ड भी दिलाएं।

Shubham Yadav
By Shubham Yadav
August 07, 2024 • 12:10 PM

नीरज के फाइनल में पहुंचने के बाद पूरे देश का साथ तो उन्हें मिल ही रहा है लेकिन इसी बीच भारतीय क्रिकेट स्टार ऋषभ पंत ने भी नीरज को भारी समर्थन दिया है। पंत इस समय व्हाइट-बॉल सीरीज के लिए श्रीलंका में हैं और उन्होंने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से एक पोस्ट शेयर करके फैंस के बीच खलबली सी मचा दी।

Trending

पंत ने इस पोस्ट पर 'सबसे अधिक लाइक और कमेंट' करने वाले फैंस के लिए 'INR 100089' की पुरस्कार राशि की घोषणा की है। पंत ने अपने एक्स अकाउंट से लिखा, 'अगर नीरज चोपड़ा कल स्वर्ण पदक जीतते हैं। मैं ट्वीट को सबसे ज्यादा लाइक और कमेंट करने वाले भाग्यशाली विजेता को 100089 रुपये दूंगा और बाकी शीर्ष 10 लोग जो ध्यान आकर्षित करने की कोशिश कर रहे हैं उन्हें फ्लाइट टिकट मिलेंगे। चलो मेरे भाई के लिए भारत और दुनिया के बाहर से समर्थन प्राप्त करें।"

Also Read: पेरिस ओलंपिक 2024

पंत के इस पोस्ट के बाद कुछ फैंस ने ये अंदेशा लगाया कि शायद भारतीय क्रिकेटर का एक्स अकाउंट बुधवार की सुबह हैक हो गया है क्योंकि सुबह 7 बजे के बाद से उनके आधिकारिक अकाउंट से ओलंपिक से संबंधित कुछ पोस्ट किए गए। हालांकि, अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। इस बीच, सोशल मीडिया पर फैंस पंत की इस पोस्ट पर काफी रिएक्ट कर रहे हैं।

Advertisement

Advertisement