Riyan Parag MS Dhoni: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का हेलीकॉप्टर शॉट पूरी दुनिया में काफी फेमस है। माही के अलावा कई अन्य खिलाड़ी भी हैं जो थाला के अंदाज में यह शॉट बेहद शानदार अंदाज में जड़ते हैं। अब इस लिस्ट में असम के युवा बल्लेबाज़ रियान पराग का नाम भी शामिल हो चुका है। दरअसल, रियान ने माही का हेलीकॉप्टर शॉट विजय हजारे ट्रॉफी में खेलकर दिखाया है जो कि सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
RR ने शेयर किया वीडियो: रियान पराग की आईपीएल टीम राजस्थान रॉयल्स ने अपने खिलाड़ी का वीडियो शेयर किया है। यह वीडियो कुल 14 सेकंड का है, जिसमें 21 वर्षीय रियान खड़े-खड़े बेहद ही आसानी से हेलीकॉप्टर शॉट खेलकर छक्का लगाते दिखे हैं। यह वीडियो साझा करते हुए RR ने अपने युवा खिलाड़ी की तारीफ की और लिखा, 'सीधा एमएस धोनी के क्रिकेट स्कूल से।'
असम के हैं टॉप स्कोरर: 21 वर्षीय दाएं हाथ के बल्लेबाज़ रियान पराग विजय हजारे ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। इस टूर्नामेंट में उन्होंने अब तक 7 मुकाबले खेले हैं जिसके दौरान रियान ने 72.60 की औसत से कुल 363 रन बनाए हैं। इस युवा बल्लेबाज़ का स्ट्राइक रेट 113.43 का रहा है और वह अब तक 2 शतक और 1 अर्धशतक जड़ चुके हैं।
Straight out of pic.twitter.com/7D5TYBDvjm
— Rajasthan Royals (@rajasthanroyals) November 22, 2022