रोहित शर्मा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ ODI में 51 छक्के लगाकर शाहिद अफरीदी का रिकॉर्ड तोड़ा (Rohit Sharma Record)
Rohit Sharma Record: भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज़ रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने वेलिंगटन वनडे (NZ vs IND 2nd ODI) में 28 गेंदों पर 23 रनों की पारी खेली। उन्होंने अपनी छोटी पारी में 2 मॉन्स्टर छक्के लगाए। इन्हीं के दम पर उन्होंने पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शाहीद अफरीदी (Shahid Afridi) का एक वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ दिया है।
रोहित ने रचा इतिहास: रोहित गुरुनाथ शर्मा न्यूजीलैंड के खिलाफ ODI में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाज़ बन गए हैं। उन्होंने 36 मैचों 34 पारियों में 51 छक्के लगाकर ये कारनामा किया है। उन्होंने शाहीद अफरीदी का World Record तोड़ा है जिन्होंने न्यूजीलैंड के सामने वनडे में 38 मैचों में 50 छक्के लगाए।
न्यूजीलैंड के खिलाफ ODI में सर्वाधिक छक्के
- रोहित शर्मा - 36 मैचों में 51 छक्के
- शाहीद अफरीदी - 38 मैचों में 50 छक्के
- क्रिस गेल - 30 मैचों में 45 छक्के
- सनथ जयसूर्या - 47 मैचों में 41 छक्के
- जोस बटलर - 28 मैचों में 29 छक्के