रोहित शर्मा ने तूफानी पचास में 10 गेंदों में ठोके 42 रन ठोककर रचा इतिहास,ऐसा करने वाले भारत के पहले (Image Source: BCCI)
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नागपुर में खेले जा रहे पहले टेस्ट की पहली पारी में अर्धशतक जड़कर कुछ रिकॉर्ड बना दिए। रोहित ने पहले तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 69 गेंदों में नौ चौकों और एक छक्के की मदद से नाबाद 56 रन बनाए। अपनी इस पारी में 42 रन उन्होंने 10 गेंदों में सिर्फ चौकों-छक्कों की मदद से बनाए।
भारत में 250 छक्के
रोहित ने भारतीय सजरमीं पर इंटरनेशनल क्रिकेट में 250 छक्के पूरे कर लिए हैं। रोहित भारत के लिए यह कारनामा करने वाले पहले खिलाड़ी हैं। एक देश में 250 या उससे ज्यादा छक्के जड़ने वाले रोहित दूसरे खिलाड़ी बने हैं। उनके अलावा इस लिस्ट में न्यूजीलैंड के मार्टिन गुप्टिल है।