Rohit Sharma, Lasith Malinga play 100th match for Mumbai Indians in IPL 2017 ()
12 अप्रैल, नई दिल्ली (CRICKETNMORE)। कप्तान रोहित शर्मा औऱ तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ हुए मुकाबले में शरीख होते ही मुंबई इंडियंस टीम के लिए अपने 100 मैच पूरे कर लिए।
दोनों ही खिलाड़ियों ने आईपीएल 10 के दसवें मैच में यह कीर्तिमान स्थापित किया। मलिंगा पिछले 10 सालों से मुंबई इंडियंस की ही टीम का हिस्सा हैं। उन्होंने 17.8 की औसत और 6.69 की इकोनमी से 145 विकेट चटकाए हैं, जो आईपीएल में सबसे ज्यादा हैं।
जबकि रोहित शर्मा आईपीएल के पहले तीन सीजन के लिए डेक्कन चार्जर्स की टीम का हिस्सा थे औऱ साल 2009 में चार्जर्स को चैंपियन बनाने में उन्होंने अहम भूमिका निभाई थी। रोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस के लिए एक शतक औऱ 21 अर्धशतक लगाए हैं।