Maaz Sadaqat Century: कैरेबियन प्रीमियर लीग 2026 (CPL 2026) का फाइनल सोमवार, 21 सितंबर को Jamaica Kingsmen और Antigua & Barbuda Falcons के बीच बारबाडोस के केनिंग्टन ओवल स्टेडियम में खेला गया था। गौरतलब है कि इस मुकाबले में जमैका किंग्समेन के 21 साल के पाकिस्तानी बल्लेबाज़ ने माज़ सदाकत (Maaz Sadaqat) ने सेंचुरी लगाकर इतिहास रचा।
CPL Final में पहली बार हुआ ये कारनामा: साल 2026 के CPL फाइनल में माज़ सदाकत जमैका किंग्समेन के लिए सलामी बल्लेबाज़ करने मैदान पर आए थे और उन्होंने विपक्षी गेंदबाज़ों की जमकर कुटाई करके 58 गेंदों पर 196.55 की स्ट्राइक रेट से 114 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में 8 चौके और 9 छक्के ठोके।
खास बात ये है कि इसी के साथ अब माज़ सदाकत CPL फाइनल में सेंचुरी ठोकने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। गौरतलब है कि CPL के 14 सीजन खेले जा चुके हैं जिसके दौरान सिर्फ माज़ सदाकत ने फाइनल में सेंचुरी लगाने का कारनामा किया है।