Donovan Ferreira 105m Six: पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेले गए आईपीएल 2026 के मुकाबले में डोनोवन फरेरा ने अपनी धमाकेदार बल्लेबाजी से मैच का माहौल बदल दिया। वहीं अपनी इसी पारी के दौरान उन्होंने लॉकी फर्ग्यूसन की गेंद पर 105 मीटर लंबा छक्का जड़कर न्यूजीलैंड के इस स्टार गेंदबाज को भी हैरान कर दिया।
न्यू चंडीगढ़ स्टेडियम में मंगलवार (28 अप्रैल) को खेले गए आईपीएल 2026 के 40वें मुकाबले में साउथ अफ्रीका के बल्लेबाज डोनोवन फरेरा ने अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से सबका ध्यान खींच लिया। 223 रन के बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए उन्होंने दबाव के समय पर शानदार पारी खेली और टीम को शानदार जीत दिलाई।
इसी दौरान पारी के 19वें ओवर में जब लॉकी फर्ग्यूसन गेंदबाजी कर रहे थे, तभी फरेरा ने ऐसा शॉट खेला जिसने मैच का सबसे बड़ा मोमेंट बना दिया। फर्ग्यूसन ने शॉर्ट गेंद डाली, जिस पर फरेरा ने जोरदार पुल शॉट खेला। गेंद इतनी ताकत से लगी कि 105 मीटर दूर मिड-विकेट के ऊपर से स्टैंड के टॉप टियर में जाकर गिरी।