SA20 लीग का दूसरा सीजन 10 जनवरी से शुरू होने जा रहा है और इसका फाइनल 10 फरवरी को खेला जाएगा। फैंस इस लीग का इंतजार कर रहे है। इसके पीछे का कारण मैदान में सभी छह टीमें - एमआई केप टाउन, पार्ल रॉयल्स, प्रिटोरिया कैपिटल्स, सनराइजर्स ईस्टर्न केप, जॉबर्ग सुपर किंग्स और डरबन सुपर जाइंट्स - इंडियन प्रीमियर लीग फ्रेंचाइजी के मालिकों की है। इस वजह से भारतीय फैंस इस लीग के लिए उतावले हो रहे है। पहले सीजन के विजेता सनराइजर्स ईस्टर्न केप थे।
SA20 में, केप टाउन, गकेबरहा, जोहान्सबर्ग, पार्ल, सेंचुरियन और डरबन में 4 फरवरी तक कुल 30 लीग खेल खेले जाएंगे। लीग फेज के बाद 6 फरवरी को अंक तालिका में पहले और दूसरे स्थान पर रहने वाली टीमों के बीच क्वालीफायर 1 होगा। विजेता फाइनल में पहुंचेगा, जबकि हारने वाले को 8 फरवरी को क्वालीफायर 2 में एलिमिनेटर के विजेता के खिलाफ एक और मौका मिलेगा, जो 7 फरवरी को होगा। फाइनल 10 फरवरी को होगा। शेड्यूल, स्थान और फिक्स्चर के बारे में यहां देखें।
बुधवार, 10 जनवरी: सनराइजर्स ईस्टर्न केप बनाम जॉबर्ग सुपर किंग्स, सेंट जॉर्ज पार्क, रात 9 बजे