Tristan Stubbs: साअथ अफ्रीका में चल रही SA20 लीग में फैंस को रोजाना रोमांचक मुकाबले देखने को मिल रहे हैं। इसी कड़ी में Sunrisers Eastern Cape vs Durban Super Giants के बीच मुकाबला खेला गया। युवा खिलाड़ी ट्रिस्टन स्टब्स (Tristan Stubbs) ने इस मैच में छोटी मगर आक्रामक खेली। ट्रिस्टन स्टब्स ने 13 गेंदों पर 2 छक्के और 1 चौके की मदद से 27 रन बनाए। नंबर 4 पर बैटिंग करने उतरी ट्रिस्टन स्टब्स नाबाद रहे।
207.69 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए ट्रिस्टन स्टब्स के बल्ले से एक छक्का इतनी दूर गया जिसने कमेंटेटर तक को हैरान कर दिया। Wiaan Mulder की द्वारा फेंके जा रहे 19वें ओवर की दूसरी गेंद पर ट्रिस्टन स्टब्स ने गेंद को तारामंडल की सैर कर दी। मुल्डर ने स्लॉट में गेंद फेंकी जिसे ट्रिस्टन स्टब्स ने पढ़ लिया।
ट्रिस्टन स्टब्स ने अपने दोनों हाथ खोले और गेंद को सीमारेखा के पार दूर कहीं तारों में भेज दिया। कमेंटेटर भी इस छक्के को देखकर हैरान रह गए और कहा, 'गेंद तारामंडल में चली गई है।' वहीं अगर मैच की बात करें तो सनराइजर्स की टीम ने इस मुकाबले को 124 रनों से जीतने में कामयाबी पाई।
Tristan Stubbs #Betway #SA20 #SECvDSG | @Betway_India pic.twitter.com/2OX9EezBcV
— Betway SA20 (@SA20_League) January 22, 2023