IPL 2026, Gujarat Titans vs Sunrisers Hyderabad: आईपीएल 2026 के इस मुकाबले में गुजरात टाइटंस के लिए साईं सुदर्शन और वाशिंगटन सुंदर ने शानदार अर्धशतक जड़े। इन दोनों की अहम पारीयों की बौदलत ही टीम 168 रन के स्कोर तक पहुंच पाई।
आईपीएल 2026 का 56वां मुकाबला मंगलवार (12 मई) को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जा रहा है। इस मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।
पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात टाइटंस की शुरुआत अच्छी नहीं रही। कप्तान शुभमन गिल सिर्फ 5 रन बनाकर आउट हो गए, जबकि जोस बटलर भी 7 रन बनाकर पावरप्ले के अंदर पवेलियन लौट गए। हालांकि सलामी बल्लेबाज साईं सुदर्शन ने एक छोर संभालते हुए वाशिंगटन सुंदर के साथ चौथे विकेट के लिए 41 गेंदों में 60 रन की अहम साझेदारी की। साईं सुदर्शन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 44 गेंदों में 61 रन की अर्धशतकीय पारी खेली।