Sanju Samson 12th Indian to score an IPL hundred ()
12 अप्रैल,नई दिल्ली (CRICKETNMORE)। दिल्ली डेयरडेविल्स के 22 वर्षीय बल्लेबाज संजू सैमसन आईपीएल 2017 में शतक जड़ने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने मंगलवार (11 अप्रैल) को राइजिंग पुणे सुपरजाएंट के खिलाफ बेहतरीन पारी खेलते हुए 63 गेंदों में 8 चौकों और 5 छक्कों की मदद से नाबाद 102 रन की पारी खेली।
संजू आईपीएल के इतिहास में शतक जड़नें वाले 12वें भारतीय औऱ दुनिया के 28वें खिलाड़ी बन गए हैं। अब तक 12 भारतीय खिलाड़ियों ने 17 शतक बनाए हैं। भारत के लिए आईपीएल में सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम हैं। कोहली ने आईपीएल 2016 में 4 शतक बनाए थे। इसके अलावा मुरली विजय औऱ वीरेंद्र सहवाग ने दो-दो शतक जड़े हैं।
PHOTOS: क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की हॉट वाइफ दीपिका की खूबसूरती से दंग रह जाएंगे आप