सेंट जॉर्ज पार्क, गक़ेबरहा में साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेले जा रहे दूसरे टी20 इंटरनेशनल मैच में भारत के सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन (Sanju Samson) पहले ही ओवर में मार्को यानसेन (Marco Jansen) की गेंद पर बिना खाता खोले आउट हो गए। उन्होंने इससे पहले वाले लगातार दो मैचों में शतक जड़ा था।
साउथ अफ्रीका की तरफ से पारी का पहला ओवर करने आये मार्को यानसेन ने तीसरी गेंद लेग स्टंप पर डाली। संजू ने इस गेंद पर रूम बनाकर खेलने की कोशिश की लेकिन लाइन पूरी तरह मिस कर गए। वहीं गेंद स्टंप से टकराई और संजू की पारी का अंत 0(3) के स्कोर पर हो गया। साउथ अफ्रीका को जिस शुरुआत की जरुरत थी वो उन्हें मिल गयी। उनके आउट होने के बाद अगले ओवर में अभिषेक को गेराल्ड कोएत्ज़ी ने आउट कर दिया।
Sun's up but the leg stump is down!
— JioCinema (@JioCinema) November 10, 2024
Marco Jansen dismisses the dangerous Sanju Samson in the 1st over of the game!
Catch LIVE action from the 2nd #SAvIND T20I , only on #JioCinema, #Sports18 & #ColorsCineplex #JioCinemaSports pic.twitter.com/0RXbIMGFVs
साउथ अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम ने टॉस जीतने के बाद कहा कि, "हम फिर से पहले गेंदबाजी करने जा रहे हैं। चारों ओर बारिश के साथ, यह स्पष्ट हिस्सा है। आशा है कि गेंदबाज नमी का उपयोग करेंगे। (प्लेइंग इलेवन में बदलाव) क्रुगर की जगह रीज़ा हेंड्रिक्स आये हैं। हमें नतीजे या परिणाम की चिंता नहीं है।"