IND vs SL: भारत और श्रीलंका के बीच 15 अगस्त से खेली जाने वाली अगामी दो मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को साईं सुदर्शन (Sai Sudharsan) के रूप में बड़ा झटका लगा है। चोट के कारण सुदर्शन पूरी टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए हैं।
दरअसल, साईं सुदर्शन को जुलाई में भारत ए के श्रीलंका दौरे के दौरान पैर के अंगूठे में स्ट्रेस फ्रैक्चर हुआ था। इसके बाद से वह लगातार बेंगलुरु स्थित BCCI के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में रिहैबिलिटेशन से गुजर रहे थे। शुरुआत में उम्मीद थी कि सुदर्शन श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज शुरू होने तक पूरी तरह फिट हो जाएंगे, लेकिन उनकी रिकवरी में उम्मीद के मुताबिक तेजी नहीं आ पाई।
BCCI ने रविवार (9 अगस्त) को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर जानकारी देते हुए बताया कि सुदर्शन की चोट से रिकवरी अच्छी तरह आगे बढ़ रही है और मेडिकल टीम लगातार उनकी फिटनेस पर नजर रख रही है। हालांकि, पूरी तरह फिट नहीं हो पाने के कारण उन्हें श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज से बाहर होना पड़ा है।
Sai Sudharsan ruled out of the #SLvIND Test series; Sarfaraz Khan named replacement.
BCCI (BCCI) August 9, 2026
Details TeamIndia https://t.co/lF6h8jabZd pic.twitter.com/Dk0C4HI37p