Shafali Verma Record: महिला एशिया कप 2026 (Women's Asia Cup 2026) का पहला सेमीफाइनल गुरुवार, 10 सितंबर को भारत और बांग्लादेश (India vs Bangladesh Semi Final) के बीच दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। गौरतलब है कि इस महामुकाबले में टीम इंडिया की सलामी बल्लेबाज़ शेफाली वर्मा (Shafali Verma) अपनी बल्लेबाज़ी से धमाल मचाकर दिग्गजों की एक एलीट में शामिल हो सकती हैं।
जी हां, ऐसा ही हो सकता है। सबसे पहले ये जान लीजिए कि 22 साल की शेफाली भारतीय टीम की एक अहम सदस्य हैं, जो कि देश के लिए अब तक 7 टेस्ट, 32 वनडे और 114 टी20 इंटरनेशनल खेल चुकी हैं। वो महिला टी20 एशिया कप के टूर्नामेंट में भी टीम इंडिया के लिए 14 मुकाबले खेल चुकी हैं, जिसमें उन्होंने लगभग 36 की औसत 140 की स्ट्राइक रेट से 470 रन बनाए हैं।
खास बात ये है कि यहां से शेफाली सेमीफाइनल-1 में बांग्लादेश के खिलाफ 30 रन बनाने में सफल होती हैं, तो महिला एशिया कप में अपने 500 रन पूरे कर लेंगी और इसी के साथ इस टूर्नामेंट में 500 या उससे ज्यादा रन बनाने वाली सिर्फ चौथी खिलाड़ी बन जाएंगी। गौरतलब है कि अब तक भारत की स्मृति मंधाना, श्रीलंका की चमारी अट्टापट्टू और भारत की ही कप्तान हरमनप्रीत कौर ने ये कारनामा किया है।