Advertisement
Advertisement
Advertisement

ग्लेन मैक्सवेल ने रचा इतिहास, यह कारनामा करने वाले दूसरे ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर बने

17 मार्च,नई दिल्ली (CRICKETNMORE)। भारत के खिलाफ रांची टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने इंटरनेशनल क्रिकेट में नया इतिहास रच दिया। मैक्सवेल इंटरेशनल क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में शतक लगाने वाले दूसरे ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज बन गए हैं। 

Advertisement
Glenn Maxwell hundered in all three international formats
Glenn Maxwell hundered in all three international formats ()
Saurabh Sharma
By Saurabh Sharma
Mar 17, 2017 • 01:52 PM

17 मार्च,नई दिल्ली (CRICKETNMORE)। भारत के खिलाफ रांची टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने इंटरनेशनल क्रिकेट में नया इतिहास रच दिया। मैक्सवेल इंटरेशनल क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में शतक लगाने वाले दूसरे ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज बन गए हैं। 

Saurabh Sharma
By Saurabh Sharma
March 17, 2017 • 01:52 PM

अपने टेस्ट करियर का चौथा टेस्ट मैच खेल रहे मैक्सवेल ने 104 रन की बेहतरीन पारी खेली। ये उनका पहला शतक है। इसके साथ ही वह टेस्ट, वन डे औऱ टी-20 इंटरनेशनल में शतक जड़ने वाले दूसरे ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बन गए। उनसे पहले ऑस्ट्रेलिया के लिए यह कारनामा सिर्फ पूर्व ऑलराउंडर शेन वॉटसन ही कर पाए थे। वह ऐसा करने वाले दुनिया के 13वें क्रिकेटर बन गए हैं।

Trending

मैक्सवेल ने मार्च 2015 में श्रीलंका के खिलाफ वन-डे में शतक लगाया था। इसके बाद टी20 इंटरनेशनल में सितंबर 2016 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ शतक जड़ा था। 

तीनों इंटरनेशनल फॉर्मेट में शतक लगाने वाले बल्लेबाज

केएल राहुल (भारत), सुरेश रैना (भारत), रोहित शर्मा (भारत), तिलकरत्ने दिलशान (श्रीलंका), महेला जयवर्धने (श्रीलंका), फॉफ डु प्लेसिस (साउथ अफ्रीका), क्रिस गेल (वेस्टइंडीज), मार्टिन गप्टिल (न्यूजीलैंड), ब्रैंडन मॅक्कुलम (न्यूजीलैंड), तमीम इकबाल (बांग्लादेश), ग्लेन मैक्सवेल (ऑस्ट्रेलिया), अहमद शहजाद (पाकिस्तान), शेन वॉटसन (ऑस्ट्रेलिया)।

IN PICS: दिनेश कार्तिक की हॉट वाइफ दीपिका की खूबसूरती से दंग रह जाएंगे

 

Advertisement

TAGS
Advertisement