Shardul Thakur News: आईपीएल 2026 (IPL 2026) के ऑक्शन से पहले मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने लखनऊ सुपर जायंट्स (Lucknow Super Giants) के साथ एक बड़ा ट्रे़ड करते हुए भारतीय ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर (Shardul Thakur) को अपनी स्क्वाड का हिस्सा बना लिया है। उन्होंने शार्दुल को पूरे 2 करोड़ रुपये में अपनी टीम में जोड़ा है।
जी हां, ऐसा ही हुआ है। खुद मुंबई इंडियंस ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से एक वीडियो साझा करते हुए फैंस को ये जानकारी दी है। जान लें कि इस वीडियो में खुद शार्दुल ये खुलासा करते हुए नज़र आए हैं कि वो एमआई फैमिली का हिस्सा बन चुके हैं।
मुंबई के लोकल खिलाड़ी शार्दुल ठाकुर पिछले आईपीएल सीजन बतौर रिप्लेसमेंट खिलाड़ी लखनऊ सुपर जायंट्स की हिस्सा बने थे जिसके बाद उन्होंने सीजन में 10 मुकाबले खेले और 13 विकेट चटकाए। 34 वर्षीय शार्दुल आईपीएल में लखनऊ सुपर जायंट्स के अलावा
दिल्ली कैपिटल्स, चेन्नई सुपर किंग्स, किंग्स इलेवन पंजाब, कोलकाता नाइट राइडर्स और राइजिंग सुपर जायंट्स का हिस्सा रहे हैं।