भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने शनिवार, 06 जून को आयरलैंड-इंग्लैंड सीरीज और एशियन गेम्स के लिए भारतीय टी20 टीम की घोषणा कर दी है। गौरतलब है कि टीम इंडिया की टी20 स्क्वाड में कई बदलाव देखने को मिले हैं। BCCI ने नए कैप्टन के तौर पर श्रेयस अय्यर को चुन लिया है, वहीं पूर्व कैप्टन सूर्यकुमार यादव को खराब फॉर्म के कारण स्क्वाड से ही बाहर कर दिया है।
जी हां, ऐसा ही हुआ है। अब भारतीय टी20 टीम को श्रेयस अय्यर लीड करते नज़र आएंगे, जिन्होंने देश के लिए साल 2023 में आखिरी टी20 मुकाबला खेला था। उन्होंने बीते समय में अपनी परफॉर्मेंस और कैप्टेंसी से चयनकर्ताओं को प्रभावित किया है जिस वजह से ही उन्हें टीम इंडिया की कप्तानी की बड़ी जिम्मेदारी सौंप दी गई है। ध्यान दें कि टीम इंडिया की टी20 स्क्वाड के वाइस कैप्टन को भी बदल दिया गया है और अब ये पद 23 वर्षीय तिलक वर्मा संभालेंगे। उनसे पहले ये जिम्मेदारी अक्षर पटेल के कंधों पर थी।
बताते चलें कि भारतीय टी20 स्क्वाड में 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को भी जगह मिली है, जिन्होंने साल 2026 के IPL में अपनी बैटिंग से जमकर धमाल मचाया और 16 मैचों में 48.50 की औसत से 776 रन ठोके। वो टूर्नामेंट में सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे। उनके अलावा रवि बिश्नोई को भी स्क्वाड में चुना गया है, जो कि कुलदीप यादव की जगह टीम में आए हैं।