Shreyas Iyer ने धोनी का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास, T20I में ऐसा करने वाले दुनिया के पहले कप्तान बने (Image Source: X.Com (Twitter))
India vs Zimbabwe 1st T20I: भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer T20I Toss Record) ने गुरुवार (23 जुलाई) को जिम्बाब्वे के खिलाफ हरारे स्पोर्ट्स क्लब मे तीन टी-20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।
धोनी को छोड़ा पीछे
इस टॉस जीत के साथ श्रेयस अय्यर के नाम अनोखा रिकॉर्ड दर्ज हो गया। वह बतौर भारतीय कप्तान लगातार सबसे ज्यादा मैचों में टॉस जीतने के मामले में टॉप पर पहुंच गए हैं। श्रेयस ने बतौर कप्तान लगातार आठवें टी-20 इंटरनेशनल मैच में उन्होंने टॉस जीता है।