Rajasthan Royals vs Gujarat Titans: गुजरात टाइटंस के कप्तान और स्टार बल्लेबाज शुभमन गिल (Shubman Gill) ने शनिवार (9 मई) को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में आईपीएल 2026 के मुकाबले में अपनी तूफानी बल्लेबाजी से धमाल मचा दिया। गिल ने 44 गेंदों में 190.91 की स्ट्राईक रेट से 84 रन की पारी खेली, जिसमें 9 चौके और 3 छक्के जड़े। इस अर्धशतकीय पारी के साथ ही उन्होंने कुछ खास रिकॉर्ड्स अपने नाम कर लिए।
रोहित और डी विलियर्स का रिकॉर्ड तोड़ा
आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा बार 75 या उससे ज्यादा रन की पारी खेलने के मामले में गिल पांचवें नंबर पर पहुंच गए हैं। अपने आईपीएल करियर में 15वीं बार 75 प्लस की पारी खेलकर उन्होंने रोहित शर्मा औऱ एबी डी विलियर्स जैसे दिग्गजों को पीछे छोड़ा।
Most 75+ scores in IPL history
— The Cricket Panda (@TheCricketPanda) May 9, 2026
(innings)
23: Chris Gayle (141)
◎ 23: Virat Kohli (269)
◎ 22: KL Rahul (147)
◎ 19: David Warner (184)
16: Jos Buttler (129)
16: Shikhar Dhawan (221)
15: Shubman Gill
14: AB de Villiers (170)
14: Rohit Sharma (272)