भारत-वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज का पहला मुकाबला (IND vs WI ODI) रविवार, 27 सितंबर को तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड स्टेडियम में खेला जाएगा। गौरतलब है कि इस मुकाबले से पहले इंडियन कैप्टन शुभमन गिल (Shubman Gill) चोटिल हो गए। उन्हें नेट्स में प्रैक्टिस करते समय मोहम्मद सिराज (Mohammed Siraj) की गेंद दाहिनी कोहनी पर लगी। इसके बाद वो काफी दर्द में दिखे और उन्होंने दोबारा प्रैक्टिस भी नहीं की।
ऐसे में फैंस के मन में ये सवाल है कि अगर शुभमन गिल अपनी चोट के कारण वेस्टइंडीज के खिलाफ पहला वनडे नहीं खेल पाते, तो टीम इंडिया की कैप्टेंसी और रोहित शर्मा के साथ सलामी बल्लेबाज़ी कौन करेगा? अगर आपके मन में भी यही सवाल है तो आज हम आपको इसी का जवाब देने वाले हैं।
केएल राहुल के कंधों पर होगी कैप्टेंसी की जिम्मेदारी: शुभमन गिल की गैरमौजूदगी में लगभग 10,000 इंटरनेशनल रन बनाने वाले अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज़ केएल राहुल भारतीय टीम की कप्तानी करते दिखेंगे। वो वेस्टइंडीज वनडे सीरीज के लिए उपकप्तान चुने गए हैं। उन्होंने देश के लिए 70 टेस्ट, 98 वनडे और 72 टी20 इंटरनेशनल खेले हैं। सबसे जरूरी बात वो टीम इंडिया की 15 ODI में कैप्टेंसी कर चुके हैं, जिसमें से 10 में जीत मिली है।